- अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला प्रकोष्ठ की कार्यशाला संपन्न
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. लता चंद्रा अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अब घर की चहारदीवारी से बाहर आकर देश की तरक्की में योगदान देना चाहिए। केंद्र और प्रदेश की मोदी, योगी सरकार से महिलाओं की सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं को चला रखा है। महिलाओं के कानून को पहले से और अधिक सशक्त और सक्रिय किया है।
बृहस्पतिवार को नगर के एक मंडप में संपन्न कार्यक्रम में महिलाओं के कानूनी अधिकार शीर्षक पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने महिलाओं के घबराने का समय कभी का बीत चुका है, अब तो प्रतिभा को प्रदर्शित करने का समय है। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष लीना सिंघल ने कहा कि आज का समय महिलाओं का है। आज की नारी अबला नहीं बल्कि दुर्गा का रूप है।
कार्यक्रम में डाॅ. ममता वार्ष्णेय, पूर्व विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, ज्योति राणा, ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, डाॅ. मोनिका अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, शुचि शर्मा, संगीता अग्रवाल, अंजू चौहान, निर्मला कौशिक, श्रुति जैन, डाॅ. प्रीति विश्नोई, आकृति गर्ग, प्रेरणा गोयल, डाॅ. प्रियंका अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।