फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैंक शाखा में महिलाओं ने थैला काटकर 1.40 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये जमा करने आए एक व्यक्ति के थैले को दो महिलाओं ने ब्लेड काटकर एक लाख 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर भावता निवासी राजकुमार शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक की कोतवाली देहात शाखा में 1.40 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। वह बैंक में जमा पर्ची के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उनके पीछे खड़ी दो महिलाओं ने मौका पाकर ब्लेड से उनका थैला काट दिया और उसमें रखी 1.40 लाख रुपये की नकदी निकालकर बैंक से चली गईं। कुछ देर बाद जब राजकुमार ने थैला देखा तो उसमें रखी नकदी गायब थी। उन्होंने बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उपाधीक्षक नगीना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें