97 ग्राम पंचायतों में से 46 पर महिलाओं का कब्जा
धामपुर। विकासखंड अल्हैपुर की कुल 97 ग्राम सभाएं हैं। इन ग्राम सभाओं में से 46 ग्राम पंचायतों में महिलाएं ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। विकासखंड की ग्राम पंचायत तीबड़ी से शबाना 1278 वोटों के अंतर से विकास क्षेत्र अल्हैपुर धामपुर में सबसे अधिक वोटों से निर्वाचित हुई हैं।
13 ग्राम पंचायतों में सलाराबाद, अलादीनपुर भोगी, बाल किशनपुर, बादशाहपुर लक्ष्मीसेन, फतेहपुर लाल, मौजमपुर जैतरा, मोहम्मद अली पुर भिक्कन, मोजमपुर सूरज, बाजीदपुर, सरकथलसानी, मुबारकपुर टप्पा भारती, मिलक जहांगीराबाद, नाथाडोई ग्राम पंचायतों से भी महिला ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। विकासखंड की ग्राम पंचायत तीबड़ी से शबाना 1278 वोटों के अंतर से विकास क्षेत्र अल्हैपुर धामपुर में सबसे अधिक वोटों से निर्वाचित हुई है। दूसरे स्थान पर ग्राम पंचायत पीपलसाना से जुगनू 937 वोटों के अंतर से निर्वाचित घोषित हुई हैं। ग्राम पंचायत अलादीन पुर भोगी से ज्योति ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। मतगणना का कार्य पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों और क्षेत्रपंचायत सदस्यों को आरओ नौशाद हुसैन, एसडीएम धीरेंद्र सिंह और एडीओ पंचायत अनिल कुमार की ओर से जीत के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है।