धामपुर। पीपलसाना रेलवे फाटक के पास 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। आधार कार्ड के जरिए मृतक व्यक्ति की पहचान धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ा खेमचंद निवासी दीपक कुमार पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस एवं आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। शव का लोगों से पहचान करने का प्रयास किया गया। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त और रक्तरंजित था। शरीर पर खरोंच के निशान और कपड़े फटे हुए थे। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड के उसकी पहचान दीपक पुत्र अनिल निवासी थाना धामपुर बसेड़ा खेमचंद के रूप में हुई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक के पिता अनिल कुमार आदि ने बताया कि उसके खिलाफ कोर्ट में दो तीन केस चल रहे थे। वह 11 फरवरी को तारीख पर गया था लेकिन मृतक के वकील का कहना है कि उसकी तारीख तो थी पर वह आया नहीं था। परिजनों ने पुलिस से बगैर पीएम के मृतक के शव को सौंपने का आग्रह किया लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अभयकुमार पांडेय ने कहना है कि पुलिस को काेई तहरीर नहीं मिली है।