फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जेई के खिलाफ कार्रवाई न होेने से महिला खफा

Thu, 29 Jun 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा-अपमान तो मेरा हुआ है, अधिकारियों का नहीं, न्याय नहीं मिलेगा तो चुप नहीं बैठूंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। जेई की हरकतों से तंग आकर जहर खाने वाली महिला बुधवार को भी निजी अस्पताल में भर्ती रही। महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उसका कहना है कि पुलिस की ओर से अभी तक आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि आरोपी पर कार्रवाई होने तक वह चुप नहीं बैठेगी।

बुधवार को अस्पताल में महिला ने कहा कि जेई ने उसे 12 जून को बिजलीघर पर बुलाकर उसका अपमान किया। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद की ओर से आरोपी जेई सुमित कुमार का सरकड़ा बिजलीघर से हटाकर अफजलगढ़ उपकेंद्र के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है। जिस पर महिला का कहना है कि यह तो ठीक है कि अधिकारियों ने जेई का स्थानांतरण कर दिया है, लेकिन अपमान तो उसका हुआ है। अधिकारियों का नहीं। इसलिए वह तब तक चुप नहीं बैठेगी, जब तक आरोपी जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सुमित कुमार ने महिला के सभी लगे आरोपों को निराधार बताया बताया। कोतवाल का कहना है कि पुलिस जांच में जेई पर लगे आराेप पुष्ट नहीं हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती है। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने विद्युत निगम के जेई की अश्लील हरकतों से परेशान होकर मंगलवार को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। जिसका उपचार नगर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें