फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला ने जेब से उड़ाए 15000 रुपये, पकड़े जाने पर वापस किए

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी शमीम अहमद ने एक महिला पर उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। बताया कि वह अपने पिता के साथ ढाली बाजार में सामान लेने आया था। बाजार में कॉस्मेटिक का सामान ले रहा था। तभी पास खड़ी महिला अचानक उसके ऊपर गिर गई। उसके देखने पर महिला पीछे हट गई। महिला दोबारा उसके ऊपर गिर गई। उसे हटाया तो वह एक अन्य आदमी के साथ पीछे की तरफ चली गई। शक होने पर जब उसने जींस की जेब देखी तो 15000 रुपये गायब थे। उसने पिता की मदद से दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने उसकी जेब से रुपये चुराना स्वीकार करते हुए बताया कि रुपये पति को दे दिए हैं। पति ने उसी समय जेब से रुपये निकाल कर दिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें