बिजनौर। तीन दशक पुराने मुकदमे की रंजिश में युवक ने पड़ोसी महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
शहर कोतवाली के गांव गुजरपूरा में बुधवार की शाम चंद्रशेखर उर्फ शेखर पुराने रंजिश के चलते प्रवीण सिंह के घर पर पहुंचा, जहां उसने गाली गलौज की। शेखर ने तमंचे से गोली चला दी, जहां पर मौजूद 55 वर्षीय रेखा पत्नी रमेश को दो गोली लगी। एक गोली महिला के सीने में लगकर आर-पार हो गई जबकि दूसरी गोली घुटने में लगी। पुलिस अधीक्षक शहर डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि करीब 8 महीने पहले आरोपी शेखर के पिता को 90 के दशक के पुराने मामले के मामले में जेल जाना पड़ा है। उक्त मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ था। बताया कि गोली मारने वाले आरोपी शेखर को लगता था कि रेखा के पति रमेश ने उक्त पुराने मामले में गवाही दी थी। बताया गया कि गोली मारने वाले आरोपी के रंजिश प्रवीण से भी चल रही थी।