फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम कुड़ी बांगर के पास ईकड़ा के पुल पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना स्योहारा पुलिस को सूचना मिली कि नूरपुर रोड पर ग्राम कुड़ी बांगर के पास ईकड़ा के पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि आदेश देवी (60) पत्नी शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम शेखुपुरा दलालपुर, थाना स्योहारा, ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर से कस्बा स्योहारा जा रही थीं। ई-रिक्शा ग्राम कुड़ी बांगर निवासी शादाब पुत्र शाहिद चला रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा ईकड़ा के पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने उसमें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि आदेश देवी सड़क पर जा गिरीं और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक शादाब भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्योहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन


मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें