- मंडावर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा
.
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को गांव भोजपुर के रहने वाला शहजाद, बाबूराम और बाबूराम की पत्नी बाला (39) एक ही बाइक से बिजनौर की ओर आ रहे थे। मंडावर रोड पर चक्कर चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित हो होकर ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में बाबूराम भी चोटिल हुआ है।