नजीबाबाद की नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित पदाधिकारी सदस्य।
- फोटो : NAZIBABAD
नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित
नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह महावतपुर की अध्यक्ष पूनम, सचिव कुसुम, कोषाध्यक्ष संगीता को दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एक लाख रुपये, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर शानिवार को आज सम्मानित करेंगे। स्वत: रोजगार योजना के उपायुक्त ज्ञानचंद ने बताया उत्तर प्रदेश से नजीबाबाद तहसील का एक मात्र स्वयं सहायता समूह है जिसका उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला दिवस पर सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया कि समूह की पदाधिकारी एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक विपिन कुमार, ब्लॉक प्रबंधक जमीर अब्बास के नेतृत्व में सम्मान पाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।