नजीबाबाद के पठानपुरा में मकान का गिरा लेंटर।
- फोटो : NAZIBABAD
पठानपुरा में बारिश से गिरा लिंटर
नजीबाबाद। एक पुराने खस्ताहाल बंद मकान का लिंटर गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
नगर के मोहल्ला पठानपुरा जामा मस्जिद के निकट काफी समय से बंद एक पुराना मकान बृहस्पतिवार देर रात वर्षा के कारण भरभराकर गिर गया। मकान स्वामी सलीम और शहजाद काफी समय से दिल्ली में रह रहे हैं। उनके खस्ताहाल मकान पर ताला लटका था। देर रात जिस समय मकान का लिंटर गिरा उस समय से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने उस समय राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि मकान में कोई नहीं था।