फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फंदे से लटककर महिला ने दी जान, ससुरालियों पर केस

Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव मिर्जापुर बेला में शनिवार की रात तराना (25) पत्नी शहबाद ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने दामाद सहित नौ के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना छजलैट के गांव मथाना निवासी जरीफ ने अपनी बेटी तराना की शादी 24 अप्रैल 2024 को गांव मिर्जापुर बेला के शहबाद पुत्र शाहबुद्दीन उर्फ फुर्सत के साथ की थी। शहबाद गोवा में नाई का काम करता है।
शनिवार की रात दस बजे समय तराना ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतका के पिता ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। शनिवार की रात लगभग 10 बजे उसके पास फोन आया कि उसकी पुत्री अब इस दुनिया में नहीं रही है। पीड़ित पिता ने पति, सास, देवर, ननद, जेठ सहित नौ के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि तराना शनिवार को ही अपने मायके से ससुराल आई थी। कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। तहरीर पर पति सहित नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें