फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक से गिरी महिला की कार की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर हाईवे के गड्ढों से बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/ जलालाबाद (बिजनौर)। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तराखंड के कोटद्वार से नजीबाबाद क्षेत्र में भाई के घर जा रही बाइक सवार महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक चला रहे पति भी घायल है। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर हाईवे के गड्ढों से बाइक के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है।


कोटद्वार के शिवराजपुर मोरडा निवासी शकुंतला देवी रक्षाबंधन पर बाइक से अपने पति रामचंद्र के साथ नजीबाबाद के गांव सुरनंगली में भाई रामचंद्र के यहां आ रही थी। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर बाइक हाईवे के गड्ढों से अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरी शकुंतला देवी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। 54 वर्षीय शकुंतला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे पति को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, जलालाबाद चौकी प्रभारी विकास कुमार, आदर्श नगर चौकी प्रभारी मनीष कुमार घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार धनौरा मंडी से हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें