फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दोस्तों संग नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने तालाब में डूबते हुए तीन किशोरों को बचाया
विज्ञापन

-एक माह पहले ही परिवार के साथ कर्नाटक से जंदरपुर आया था उबेद

संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव (बिजनौर)। तालाब में तालाब में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथियों को ग्रामीणों ने बचा लिया। किशोर की मौत के बाद से परिवार को कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली शहर के गांव जंदरपुर निवासी उबेद(13) पुत्र गुलशेर मोहल्ले के ही जैद, सुफियान, रिहान, सुफियान के साथ बृहस्पतिवार को शाम चार बजे तालाब में नहाने गया था। यह तालाब जंदरपुर-मंडावर रोड पर सड़क किनारे बना हुआ है। उबेद, जैद, सुफियान, सूफियान नहाने के लिए तालाब में कूद गए, जबकि रिहान बाहर खड़ा हो गया। रिहान ने जब चारों को तालाब में डूबते देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास में ही निहाल सिंह की कॉलोनी में बैठे महबूब, पप्पू, मसला व अफजाल दौड़कर तालाब पर पहुंच गए। उन्होंने तालाब में कूदकर तीनों को बचा लिया। मगर, उबेद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उबेद का पिता गुलशेर कर्नाटक में परिवार सहित रहकर सैलून का काम करता है। वह एक माह पहले ही परिवार के साथ अपने गांव जंदरपुर आया हुआ था। उबेद कक्षा सात का छात्र था। वहीं, गुलशेर अपनी पत्नी के साथ मेरठ में किसी के इंतकाल में गया हुआ था। शुक्रवार को उबेद का शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें