फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाघ के हमले में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़(बिजनौर)। बाघ ने घर के आंगन में बर्तन धो रही टीना (22) पत्नी नितिन कुमार पर हमला कर जख्मी कर दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्कचार्ज काॅलोनी कालागढ़ निवासी टीना बुधवार की रात अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। मकान के पीछे की दीवार कूदकर एक बाघ आंगन में आ गया और उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर पति नितिन बाहर आया और शोर मचा दिया। इसके बाद बाघ दीवार कूद कर वापस चला गया। सीएचसी में चिकित्सक ने टीना को मृत घोषित कर दिया। दो वर्ष पहले ही टीना का विवाह हुआ था। एक छोटा बच्चा भी है। सीओ अंजनी कुमार ने घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, वन विभाग ने गश्ती दल मौके पर तैनात कर दिए हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक के अनुसार महिला पर हमला करने वाले जीव पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें