फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद रक्तस्राव न रुकने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के बाद रक्तस्राव न रुकने से महिला की मौत
विज्ञापन

स्योहारा। कस्बे में प्रसव के बाद रक्तस्राव न रुकने से एक महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों की लापरवाही ने नवजात से ममता का आंचल छीन लिया। महिला की मौत पर गुस्साएं परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक बीयूएमएस डिग्री धारक दंपती चिकित्सक क्लीनिक चलाता है। गांव खुर्द नवादा निवासी (22) वर्षीय डोली पत्नी सतीश को प्रसव के लिए दो दिन पहले इस क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव के बाद चिकित्सक की लापरवाही के चलते महिला का रक्तस्राव नहीं रुका। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने नगर के एक चिकित्सक के यहां महिला को भर्ती करा दिया, लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद महिला को मुरादाबाद रेफर कर दिया, रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने महिला के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में दर्जनों क्लीनिकों पर हो रहे प्रसव
स्योहारा में दर्जनों ऐसे क्लीनिक खुले हुए हैं, जिनमें बीयूएमएस की डिग्री लेकर चिकित्सक महिलाओं का प्रसव कर रहे हैं। यह सारा खेल स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत पर चल रहा है। क्लीनिकों पर सामान्य व ऑपरेशन से प्रसव कराए जा रहे हैं। इन क्लीनिकों पर जच्चा और बच्चा दोनों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। पैसों के लालच में कुछ आशाएं इन चिकित्सकों को बढ़ावा दे रही हैं।
जच्चा की मौत की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर ही की जाएगी - डॉ. विशाल दिवाकर, स्योहारा सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें