फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादी थाली में परोसा जाएगा दम आलू और शाही पनीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबादी थाली में परोसा जाएगा दम आलू और शाही पनीर
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज की शाम बिजनौर के मेहमान रहेंगे। जिन्हें मुरादाबादी थाली में दम आलू और शाही पनीर परोसा जाएगा। दरअसल, सीएम योगी क्राकरी में खाने से परहेज करते हैं, इसलिए मुरादाबाद से थाली और अन्य बर्तनों की खरीदारी की गई है। लखनऊ से मिले मेन्यू के आधार पर उनकी थाली में खाना परोसा जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सीएम योगी ठहरेंगे। यहीं की रसोई में उनके लिए खाना तैयार किया जाना है। शुक्रवार को प्रशासन ने उनके लिए बर्तनों की खरीदारी की। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो मुरादाबाद से स्टील की थाली और अन्य बर्तन मंगाए गए हैं। बता दें कि क्राकरी तो पहले से भी प्रशासन के पास रखी थी, लेकिन सीएम योगी क्राकरी में खाना नहीं खाते हैं। जिसके चलते स्टील के बर्तनों का इंतजाम किया। शनिवार शाम उनकी थाली में दम आलू, शाही पनीर, रायता, चपाती और चावल परोसा जाएगा। जबकि रविवार की सुबह दलिया, सूजी का हलवा और फ्रूट नाश्ते में शामिल रहेंगे। दोपहर के वक्त पालक आलू की सब्जी को शामिल किया गया है। चार रसोईया सीएम योगी के लिए खाना तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें