बाइक से गिरकर महिला की मौत
नूरपुर। कस्बे के मोहल्ला शहीदनगर निवासी सर्वेश (50) पत्नी राधेश्याम शुक्रवार की सुबह अपने पुत्र मंतेश के साथ बाइक द्वारा अपनी सास शांति देवी की तेहरवीं में शामिल होने के लिए अमरोहा जनपद के नौगांवा थाने के गांव फरीदपुर जा रही थी। मुरादाबाद मार्ग पर एक भट्टे के पास वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम को उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद