फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में छाया कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में छाया कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का मुद्दा
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बिजनौर की कार्यकारिणी की शुक्रवार को परिषद कार्यालय पुराना महिला अस्पताल में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों की जायज मांगों के निराकरण की शासन स्तर से लगातार अनदेखी की जा रही है।
कहा कि गत वर्षों में कई मांगों पर शासन स्तर पर कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों की वार्ता में सहमति बन चुकी थी। ऐसे में संगठन फिर से आंदोलन करने को विवश है। 7 नवंबर को जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। गोपाल सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता को कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा ने लंबित मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, पूर्व में मिलने वाले विभिन्न भत्तों की बहाली, कैशलेस चिकित्सा योजना को मूल रूप में लागू करना, वेतन विसंगति का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज सिंह की अध्यक्षता एवं क्रांति कुमार शर्मा के संचालन में हुई बैठक में करतार सिंह, नौबहार सिंह, कुलदीप राजपूत, गुलशन गुप्ता, संजीव कुमार, सतवीर सिंह, शूरवीर सिंह, ओंकार सिंह, मनोज कुमार, लखबीर सिंह, सुभाष चंद्र यादव, विजेंद्र पाल सिंह, नरेश कुमार, मेघराज सिंह, आशीष कुमार, गगन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें