नूरपुर में बाइक से गिरकर मरने वाली महिला मिथलेश का फाइल फोटो।
- रिश्तेदार में मौत की खबर लेकर पति संग लौट रही थी महिला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। स्योहारा मार्ग पर बाइक गड्ढे में उछलने पर पीछे बैठी महिला की गिरने से मौत हो गई। घटना के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
शिवाला कलां क्षेत्र के गांव हैजरपुर भट्ट निवासी 55 वर्षीय आदेश चौहान व उनकी पत्नी 52 वर्षीय मिथलेश चौहान मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे जसपुर से एक रिश्तेदार की मौत में शामिल होकर वापस गांव आ रहे थे। नूरपुर से तीन किलोमीटर पहले गांव भूतपुरी के पास सड़क में बने गड्ढे में बाइक उछली तो पीछे बैठी मिथलेश गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल ले गए। जहां से मुरादाबाद उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना के संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार किया है।
सडकों के गड्ढे बन रहे जानलेवा
शासन का गड्ढा मुक्त अभियान कागजों में ही सिमट कर रह गया। क्योंकि सड़कों में गड्ढे बरकरार बने हुए हैं। अभी भी शहर में सड़कों में खतरनाक गड्ढे है, जिसमें गिरकर वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। नूरपुर क्षेत्र में तीन अलग अलग हादसों में दो महिला समेत तीन जिंदगियां गड्ढों की भेंट चढ़ चुकी हैं। तीन मई की रात गांव हसुपुरा निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी 52 वर्षीय जसवीर कौर की बाइक से गिरकर मौत हुई। गांव अहीरपुरा के पास बने गड्ढे से बचने के प्रयास में ट्रक ने दूध की पिकअप को चपेट में ले लिया था। इस हादसे में पिकअप चालक अमरोहा जनपद के गजरौला थानार्गत गांव पीपली दाऊद व हाल में गांव खजूरी निवासी 24 वर्षीय शुभम यादव पुत्र देशराज सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी।