फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर गुस्सा

Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर गुस्साए परिजनों और अन्य तीमारदारों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमएस के काफी समझाने के बाद ही परिजन शांत हुए और महिला का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


गांव इस्लामपुर लाल उर्फ मालीवाला निवासी मोबिन ने बुधवार को अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोबिन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी पत्नी की नार्मल डिलीवरी हुई तथा उनका बेटा भी नार्मल पैदा हुआ। उन्होंने डाक्टर को चेकअप के लिए बुलवाया। ।मोबिन के मुताबिक वह पत्नी को लेकर निजी अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई। मृतका की मौत पर गुस्साए परिजनों ने वापस जिला महिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।

सीएमएस आभा अग्रवाल ने बताया कि जच्चा की ब्लीडिंग नहीं रुक पा रही थी। उसे अस्पताल में ही ब्लड भी चढ़ाया गया था। बाद में मेरठ के लिए रेफर किया गया।  अस्पताल स्टाफ ने इस मामले में कोई लापरवाई नही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें