सड़क हादसे में घायल महिला आरक्षी की मौत
रेहड़ (बिजनौर)। गांव दहलावाला निवासी गाजियाबाद में तैनात सड़क हादसे में घायल महिला आरक्षी की मौत हो गई। मृतका का शव गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव दहलावाला निवासी सुदेश चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी निधि गाजियाबाद थाने में आरक्षी पद पर तैनात थी। 23 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे ड्यूटी से लौटते समय एक बाइक ने निधि को टक्कर मार दी थी। घायल निधि को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। शनिवार की देर शाम निधि की मौत हो गई। रविवार देर शाम मृतका का शव गांव आने पर कोहराम मच गया । मृतका के दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।