फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दिनौड़ी में महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

नांगलसोती। एक महिला ने आर्थिक तंगी और गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सबलदपुर निवासी सोनम का पांच वर्ष पूर्व दिनौड़ी निवासी अरविंद कुमार से प्रेम विवाह हुआ था। महिला का पति लक्सर थाना क्षेत्र में एक टायर फैक्टरी में नौकरी करता था। दो वर्ष पूर्व उसके पति की नौकरी छूट गई थी। महिला आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रही थी, जिससे घर में क्लेश बना हुआ था। सोमवार को सोनम (27 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में लिया है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें