फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

धामपुर। मोहल्ला महल सराय में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके वालों बताया कि सुसराल वालों ने दहेज में कार की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया था। वह धामपुर में अपने मायके में रह रही थी। आरोपी लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जिससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

महिला के भाई उस्मान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन तसलीमा (25) की शादी करीब डेढ़ साल पहले धामपुर थाने के गांव किरारखेड़ी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही तसलीमा का पति परिजनों के साथ कार की मांग करने लगा। कार न मिलने पर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया था। रविवार रात किसी समय तसलीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सीओ महावीर सिंह राजावत ने भी घटना स्थल का दौरा किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें