डेढ़ किलो मादक पदार्थ के साथ पकड़ी महिला
स्योहारा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को डेढ़ किलो मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया। मंगलवार को उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नागर वांछित चल रहे अपराधियों की तलाश में गांव में गश्त कर रहे थे। गांव सदाफल में एक महिला अपनी दुकान के सामने नशीला पदार्थ बेच रही थी। जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को साथ लेकर महिला को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख महिला दौड़ने लगी। मगर महिला को पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम हुस्ना पत्नी फरियाद निवासी गांव सदाफल बताया। महिला के पास से डेढ़ किलो सुखी भांग की पत्ती के बीज और चूरा मिला। पुलिस ने महिला के पास से भांग बरामद करते हुए महिला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि महिला द्वारा मादक पदार्थ बिक्री की शिकायत मिल रही थी, जिस पर महिला के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।