फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मौन जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौन जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर के जैन समाज के लोगों ने झारखंड के मधुवन स्थित जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थान सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने पर आक्रोश जताया। मौन जुलूस निकाला और इससे संबंधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में जुलूस जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ जो मुख्य बाजार से बस स्टैंड होता हुआ कोतवाली पहुंचा। पांच सूत्री ज्ञापन कोतवाल मनोज कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें कहा गया कि पारसनाथ पर्वतराज को वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यावरण के लिए घोषित इको सेंसिटिव जोन को धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर किया जाए। पारसनाथ पर्वतराज और मधुवन को पवित्र जैन तीर्थस्थल घोषित किया जाए। तीर्थराज सम्मेद शिखर दिगंबर जैन का सबसे प्रसिद्ध क्षेत्र है। यह तीर्थ क्षेत्र, सिद्ध क्षेत्र व निवारण क्षेत्र है। इससे वर्तमान में 20 तीर्थंकर सहित अरबों मुनि मोक्ष गए हैं। यह पूजनीय है, परंतु इसको अब पर्यटन स्थल घोषित कर अपवित्र करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे तीर्थों व हमारी संस्कृति को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए इन्हें पर्यटन या किसी अन्य नाम पर उनके स्वरूप को न बदला जाए। समाज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। इस मौके पर अतुल जैन, विपुल जैन, अगम जैन, विकास जैन, पवन जैन, अरुण जैन, विनय जैन, विपिन जैन, रजत, अमन, अंकुश जैन, सीमा जैन, कवि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें