फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: खुद को तांत्रिक बताकर महिला कानों से कुंडल झपट रहे व्यक्ति को भीड़ ने धुना, पुलिस को सौंपा

Sat, 14 Sep 2019 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर मे रोडवेज पर ठग की पिटाई करती महिला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर में परिवार वालों के मरने और बीमार होने का डर दिखाकर लोगों को ठग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड पर अशोक देवी नाम की एक महिला किसी काम से आई थी। वहां उसे अमरोहा जिले के नौगावां सादात का शमशाद मिला। शमशाद ने खुद को तांत्रिक बताया। उसने महिला से कहा कि उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। वह तंत्र क्रिया करके सारे कष्ट खत्म कर सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान शमशाद बातों-बातों में अशोक देवी के कानों से कुंडल निकालने की कोशिश करने लगा। अशोक देवी ने शोर मचा दिया तो लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने शमशाद को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। शहर कोतवाल रमेशचंद्र के मुताबिक शमशाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें