फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पति को छुड़ाने पहुंची महिला ने थाने में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, पुलिस ने की ये कार्रवाई

Sun, 03 May 2026 11:09 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर

सार

गैर जमानती वारंट के चलते गिरफ्तार किए गए पति को छुड़ाने थाने पहुंची महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। मगर पुलिस ने महिला की जान बचा ली। महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में खुद पर पेट्रोल उड़ेलने वाली महिला - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम हुकूमतपुर केशो उर्फ़ गांवड़ी निवासी बलवेंद्र देशवाल का नजीबाबाद न्यायालय से एक गिरफ्तारी वारंट आया। जिस पर मंडावली पुलिस ने बलवेंद्र देशवाल को गिरफ्तार कर लिया। अनुराधा देशवाल अपने वारंटी पति को छुड़वाने के लिए थाने पहुंच गई। पुलिस से पति को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस के इंकार के बाद महिला आग बबुला हो गई। महिला ने थाने परिसर में ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। आक्रोशित महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। खुद को आग लगाने के लिए माचिस भी निकाल ली, मगर पुलिस ने उसके प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसका शांतिभंग की धारा में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। उधर उसके वारंटी पति को भी नजीबाबाद की अदालत ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

महिला को भेजा जेल

सीओ नजीबाबाद अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि थाने के गेट पर तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। जिसे एसडीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें