बिजनौर जनपद में नगीना के रायपुर सादात में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म और सिगरेट से दागने की झूठी कहानी गढ़ने वाली थोक कारोबारी की पत्नी अलका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर षड्यंत्र रचने का आरोप है। उधर, महिला के दोस्त पुष्पेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर सादात में थोक कारोबारी की पत्नी अलका ने मंगलवार की रात घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म होने की झूठी कहानी बनाई थी।