फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कटने की अटकलों के साथ बढ़ी दावेदारों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट कटने की अटकलों के साथ बढ़ी दावेदारों की संख्या
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बात करें तो बसपा सभी आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा में तीन विधानसभा सीटों पर टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही है। इन्हीं अटकलों ने दावेदारों की संख्या बढ़ा दी हैं। कुछ दावेदारों ने लखनऊ तो कुछ ने दिल्ली में अपने आकाओं की शरण में डेरा डाल रखा है। ऐसे में सभी की निगाह टिकट की घोषणा पर लगी हुई है। हालांकि वर्तमान विधायक दोबारा चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।
भाजपा की बात करें तो पिछले कई माह से सभी सीटों पर कई-कई दावेदार चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। यह सभी दावेदार भाजपा की बड़ी रैलियों में भी खूब नजर आए। यहां तक की कई छोटे-बड़े कार्यक्रमों में मंच पर पार्टी के बड़े नेताओं को सम्मानित करने से भी पीछे नहीं हटे। वहीं इससे पहले गंगा स्नान मेले में लगे पोस्टरों पर भी दावेदारी साफ नजर आई। असल में जिले में भाजपा के विधायक बिजनौर सदर से सूची मौसम चौधरी, नहटौर से ओमकुमार, धामपुर से अशोक राणा, चांदपुर से कमलेश सैनी, बढ़ापुर से सुशांत सिंह सीट पर थे। इसके अलावा नूरपुर सीट पर लोकेंद्र चौहान की दुर्घटना में मौत के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई थी। इनमें से बिजनौर, चांदपुर और धामपुर सीट पर टिकट कटने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। इन्हीं अटकलों के कारण इन सीटों पर दावेदारों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। (संवाद)
विज्ञापन

धामपुर में इन्होंने ठोकी दावेदारी
वर्तमान विधायक अशोक राणा अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा धामपुर सीट से टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। यहां से इनके अलावा डॉ.इंद्रदेव सिंह, डॉ.एनपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुभाष चौहान, अवनीश चौहान, दुष्यंत चौहान भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
बिजनौर सीट पर कई दावेदार मांग रहे टिकट
भाजपा में बिजनौर सीट पर दावेदारों की लाइन काफी लंबी हो चुकी है। वर्तमान विधायक सुचि मौसम चौधरी, उनके पति मौसम चौधरी मजबूती से दावा कर रहे हैं। इनके अलावा विनय राणा, कविता चौधरी, प्रिंस चौधरी, विनोद राठी, डॉ.मंजू चौधरी, रावेंद्र सिंह, रणजीत सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
चांदपुर में दावेदार कर रहे प्रचार, कई दावेदार सामने आए
चांदपुर सीट पर वर्तमान विधायक कमलेश सैनी तो टिकट मजबूती से मांग ही रही हैं, इसके अलावा दूसरे दावेदार भी काफी मजबूती से टिकट मांग रहे हैं। इनमें भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह काफी समय से क्षेत्र में प्रचार भी कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा इस सीट से अरविंद कुमार उर्फ पप्पू चेयरमैन, विकास गुप्ता उर्फ रॉकी, कपिल चौधरी, प्रमोद सूर्या, धनौरा नपा चेयरमैन राजीव सैनी भी टिकट की दौड़ में हैं और दावेदारी कर रहे हैं।
इसी सप्ताह साफ हो सकती है गठबंधन में तस्वीर
बिजनौर। सपा-रालोद गठबंधन पर दावेदारी तो काफी हद तक हो चुकी है, लेकिन अभी टिकट पर स्थिति साफ नहीं है। इसका एक बड़ा कारण सीटों का बंटवारा भी माना जा रहा है। अभी तक गठबंधन में जिले में सीटों पर ही तस्वीर साफ नहीं हुई है। पार्टी सूत्रों की माने तो इस सप्ताह के अंत तक सीट और टिकट दोनों पर तस्वीर साफ हो जाएगी। इनमें बिजनौर, नहटौर, चांदपुर में से दो सीटें रालोद को मिलने की संभावना है। चर्चा है कि रालोद इन तीनों ही सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है। बिजनौर सीट को रालोद अपना मानकर चल रही है, इसी के चलते यहां सपा के दावेदार न के बराबर हैं, जबकि बिजनौर में रालोद से दावेदारों की संख्या 11 तक पहुंच चुकी है।
बिजनौर सीट पर रालोद से डॉ. नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, नागेंद्र पंवार, बृजवीर सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह राणा, पूर्व डीएम एसके वर्मा, पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह टिकट मांग रहे हैं। नहटौर से भी रालोद से पूर्व सांसद मुंशीरामपाल, पूर्व प्रत्याशी चंद्रपाल वाल्मीकि, मास्टर राजेंद्र सिंह भुईयार, हल्दौर नपा चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी, बिजेंद्र प्रधान, शाहबुद्दीन, वीरेंद्र सिंह टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा ने आठों सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
प्रत्याशी घोषित करने के मामले में बसपा काफी आगे है। नजीबाबाद से शाहनवाज आलम, नगीना से इंजीनियर ब्रजपाल सिंह, बढ़ापुर से मोहम्मद गाजी, धामपुर से हाजी कमाल अहमद, नहटौर से प्रिया सिंह, बिजनौर रुचि वीरा, चांदपुर डॉ.शकील हाशमी, नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें