फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सही रणनीति से अकाउंटेंसी बन सकती है स्कोरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीबीएसई कक्षा 12 की अकाउंटेंसी एक महत्वपूर्ण और स्कोरिंग विषय है। बशर्ते छात्र सही रणनीति के साथ इसकी तैयारी करें। उन्होंने बताया कि अक्सर विद्यार्थी इस विषय को कठिन समझ लेते हैं, जबकि स्पष्ट अवधारणाएं, नियमित अभ्यास और सही योजना से इसमें उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

केएस चिल्ड्रंस एकेडमी पीजीटी कॉमर्स सचिन कुमार ने कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले छात्रों को पूरे सिलेबस को भली-भांति समझना चाहिए। प्रत्येक अध्याय के बेसिक कॉन्सेप्ट स्पष्ट करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अकाउंटेंसी समझ पर आधारित विषय है। यदि आधार मजबूत होगा, तो कठिन से कठिन प्रश्न भी आसानी से हल किए जा सकते हैं। उन्होंने ने छात्रों को रोजाना अभ्यास करने की सलाह दी। कहा कि न्यूमेरिकल प्रश्नों को स्टेप-बाय-स्टेप हल करना चाहिए और उत्तर लिखते समय सही फॉर्मेट व प्रेजेंटेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा में साफ-सुथरी प्रस्तुति अतिरिक्त अंक दिलाने में सहायक होती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास अवश्य करें। पार्टनरशिप अकाउंट, कंपनी अकाउंट और कैश फ्लो स्टेटमेंट जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इनसे अक्सर अधिक अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही अपनी गलतियों की एक अलग कॉपी बनाकर समय-समय पर उनका पुनरावलोकन करना लाभदायक रहेगा।

-अकाउंटेंसी रटने का नहीं, बल्कि समझने और अभ्यास का विषय
सचिन कुमार ने कहा कि अकाउंटेंसी रटने का नहीं, बल्कि समझने और निरंतर प्रैक्टिस का विषय है। नियमित अभ्यास से कैलकुलेशन में शुद्धता आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा में समय प्रबंधन आसान हो जाता है। सही दिशा में निरंतर प्रयास से अकाउंटेंसी को निश्चित रूप से स्कोरिंग बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अकाउंटेंसी में सफलता के लिए टिप्स
-सबसे पहले सिलेबस को अच्छे से समझें

- हर चैप्टर के बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करें

- रोज़ाना अभ्यास करें

- फॉर्मेट और प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें

- न्यूमेरिकल सवाल स्टेप-बाय-स्टेप हल करें

- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र ज़रूर हल करें

- पार्टनरशिप, कंपनी अकाउंट और कैश फ्लो पर ज्यादा फोकस करें

- गलतियों की कॉपी बनाकर दोहराव करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें