फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
नजीबाबाद के मोहल्ला श्यामली में गोवर्धन पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर व ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजा कर सुख शांति और पशुधन संरक्षण की कामना की।
नगर के मोहल्ला श्यामली में राजेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, राजीव गौड़, मीरा शर्मा, कविता गौड़, युवराज आदि ने विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजन किया। मंडावली क्षेत्र के गांव कांठपुर में सतेंद्र, सत्यपाल, लोकेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, कामेंद्र सिंह के गोवर्धन पूजन किया। नवीन अनाज व गन्ना, खीर, पुड़े आदि से गोवर्धन को भोग लगाकर सुख समृद्धि और पशुधन संरक्षण की कामना की। नांगलसोती, भागूवाला, जलालाबाद, रायपुर सादात, बड़िया सहित नगर में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजन किया। उधर, गोवर्धन पर्व पर मोहल्ला दरोदग्रान स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन व हवन किया गया। हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी। इस अवसर पर रुद्र शर्मा, कमल शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अशोक जी, सतीश शर्मा ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें