फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन समाज ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना की। अजय जैन ने कहा कि तीर्थंकर महावीर भगवान को इस दिन मोक्ष प्राप्ति हुई थी, जिसके चलते दीपावली पर्व मनाया जाता है। भगवान महावीर ने सांसारिक लक्ष्मी की प्राप्ति के स्थान पर आध्यात्मिक ज्ञान लक्ष्मी की पूजा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अहिंसा परमोधर्म, जीओ और जीने दो, अनेकांतवाद का सिद्धांत विश्व में शांति कायम रखने में सक्षम है। वर्तमान में पूरे विश्व में अहिंसा सिद्धांत को समझा जा रहा है और माना भी जा रहा है। जिनेश्वर प्रसाद जैन, संदीप जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, राजीव जैन, नमन जैन ने सामूहिक अभिषेक करने के पश्चात श्रीजी का पूजन किया। इस अवसर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें