फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सर्दी का सितम, छाया रहा कोहरा, ट्रेनों का बिगड़ा समय

विज्ञापन
बिजनौर में कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। जिले में तड़के से घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाएं चलीं और लोग कांप उठे। घने कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया। लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी ने अपना सितम शुरू कर दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री होने के बावजूद कड़ाके की सर्दी में कांप उठे। दिन में हल्की धूप नजर आने के बावजूद शाम ढलते ही शीत का प्रकोप शुरू हो गया।
कोहरे से नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से चलने से यात्री परेशान रहे। जयनगर से अमृतसर के बीच संचालित शहीद एक्सप्रेस, सूबेदारगंज से देहरादून के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस ट्रेन, देहरादून से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन एक से तीन घंटा विलंब से संचालित हुईं। अन्य ट्रेनें भी कोहरे से प्रभावित रहीं। सियालदाह सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन

घंटों रेंगते रहे वाहन
- बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, नगीना में घने कोहने ने हाईवे यातायात को प्रभावित किया। सवेरे नौ बजे तक वाहनों की लाइटें जलीं और वाहन रेंगने को विवश हुए। नजीबाबाद क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर कई स्थानों पर कोहरा छंटने के इंतजार में घंटों वाहन खड़े रहे।
जगह-जगह जले अलावा
- शीतलहर से बचने के लिए लोगों ने अलाव के सहारा लिया। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अतिरिक्त कई स्थानों पर लोगों ने अपने स्तर से अलाव जलाकर सर्दी से राहत ली।

बिजनौर में कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें