फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा की खातिर विंग कमांडर परमवीर चलाएंगे अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा को निर्मल रखने के लिए विंग कमांडर परमवीर सिंह अभियान चलाएंगे। दस अक्तूबर से उत्तराखंड के देवप्रयाग से अभियान शुरू करेंगे।
गंगा को निर्मल रखने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली बछेंद्री पाल ने पिछले साल गंगा को निर्मल रखने के लिए गंगा में यात्रा की थी। इस साल विंग कमांडर परमवीर सिंह गंगा में यात्रा निकालेंगे। परमवीर सिंह की यात्रा में उत्तर प्रदेश के 13 जिले होंगे, जिनसे वह होकर गुजरेंगे। यह यात्रा 12 नवंबर को पश्चिम बंगाल में समाप्त होगी। इस दौरान विंग कमांडर अपनी टीम के साथ जगह जगह कार्यक्रम करके गंगा को साफ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इसके अलावा गंगा को निर्मल करने के अभियान से जुड़े लोगों को भी सम्मानित करेंगे। बिजनौर में टीम 13 अक्तूबर को आएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें