फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित, पिछड़ों पर नहीं होने देंगे अत्याचार : चंद्रशेखर

विज्ञापन
कागपुर में संपन्न कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि चंद्रशेखर। साथ पूर्व विधायक मुहम्मद गाजी व - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
दलित, पिछड़ों पर नहीं होने देंगे अत्याचार : चंद्रशेखर
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि में किसी भी दलित, पिछड़े पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दलितों और पिछड़ों से एकजुट होकर जुर्म करने वालों का विरोध करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी की ओर से क्षेत्र के गांव कागपुर में बृहस्पतिवार को संपन्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को वह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजनौर की धरती पर बहुत बड़े नेता दिए हैं। देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है, लेकिन मगर आज भी दलित गुलाम है। उन्होंने दलितों, पिछड़ों से कहा कि वे सब एकजुट होकर जुर्म करने वाले लोगों के खिलाफ हो जाएं, तो सत्ता में बैठे लोग उन पर अत्याचार नहीं कर सकेंगे। कार्यक्रम में रोहित सागर, विवेक सेन, पुष्कर राणा, पितांबर सिंह, सुनील चित्तौड़, विनय, आलोक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें