कालागढ़ में रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष में नाममि गंगे की टीम के साथ मीटिंग करते बांध अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
रामगंगा नदी के बेसिन को किया जाएगा पुनर्जीवित
कालागढ़। नमामि गंगे की टीम ने कालागढ़ के रामगंगा बांध का दौरा किया। रामगंगा नदी के बेसिन को पुनर्जीवित करने की कवायद को लेकर बांध के अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।
बृहस्पतिवार को कालागढ़ के रामगंगा बांध पर नमामि गंगे की टीम दौरे के लिए पहुंची। बांध पर पहुंचकर बांध के जलाशय एवं उसके जलस्तर की जानकारी ली गई। बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी व टीम के अधिकारियों के बीच बांध से पानी की निकासी व जल उपलब्धता को लेकर विचार विमर्श हुआ। नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि रामगंगा नदी के घाटों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आवश्यक संभावनाओं को तलाश जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य के उद्यम सिंह नगर व उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर को पहले लिया जा रहा है। टीम में नमामि गंगे से सुमित कुमार गौतम, सुमाना धार, अनुज शर्मा, छवि शारदा व जर्मन से आए फिलिप थमशेर आदि शामिल रहे।