पुष्पेंद्र के साथ परिणय सूत्र में बंधी थाईलैंड की विकांडा।
- फोटो : अमर उजाला
किरतपुर मेंदो वर्ष पूर्व फेसबुक से जरिये गांव इस्सेपुर के एक युवक की थाईलैंड की एक युवती के साथ हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। शुक्रवार
रात दोनों सात फेरों के बंधन में बंध गए।
गांव इस्सेपुर निवासी पुष्पा देवी व देवेंद्र सोडलान का पुत्र पुष्पेंद्र सोडलान छह साल से नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। फेसबुक पर उसकी दोस्ती थाईलैंड के नकोन राचासी स्टेट के नागमंक की पुत्री विकांड़ा से हो गई। दोस्ती और चढ़ी और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे।
दो साल पहले दोनों ने दोस्ती को शादी में बदलने का फैसला कर लिया। विकांडा व पुष्पेंद्र ने अपने-अपने परिजनों को भी शादी कराने के लिए राजी कर लिया। दोनों के परिजन आपस में मिले और शादी कराने को राजी हो गए। शुक्रवार रात दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ किरतपुर के एक बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से हुई। विकांडा व पुष्पेंद्र के विवाह समारोह में विकांडा की मम्मी पालिनी व बड़ा भाई पॉप भी शामिल हुए।