फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर की पत्नी लड़ेंगी चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब भाकियू नेता भी किस्मत आजमाएंगे। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह की पत्नी निगम चौधरी नजीबाबाद ब्लॉक के वार्ड नंबर दो से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी। चुनाव में जीत होने पर वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भी बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसान यूनियनों के नेता भाजपा नेताओं को हराने की बात कहकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों से वोट मांगे जा रहे हैं। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह की पत्नी निगम चौधरी भी चुनाव मैदान में उतरी हैं। निगम चौधरी नजीबाबाद के वार्ड नंबर दो से चुनाव मैदान में उतर रही हैं। निगम चौधरी के समर्थन में किसान दलों के नेता खुद भी गांव गांव जाकर पंचायत कर रहे हैं। दिगंबर सिंह का कहना है कि वे या उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ना चाहता है लेकिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का दबाव है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं को हराने के लिए चुनाव मैदान में किसानों का उतरना जरूरी हो गया है। संगठन की टोपी लगाकर किसानों के बीच जाकर वोट मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें