फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या

Wed, 01 May 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-सायमा (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
नजीबाबाद। नाना के घर रह रही पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मां ने दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा निवासी नौशाद उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी सायमा (24) की हत्या कर दी। सायमा अपने नाना जाब्तागंज निवासी अमीर अहमद के यहां आई हुई थी। रात्रि करीब दो बजे पड़ोसी की छत के सहारे आए सोनू ने सायमा के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल सायमा ने छत से नीचे आकर अपनी खाला के मकान की ओर भागी। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सायमा की 23 दिन की एक बेटी सहित तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


सायमा की मां सायरा ने पुलिस को बताया कि सायमा का पति 50 हजार रुपये और मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। काफी समय से मारपीट कर दहेज की मांग पूरी करने का उनके परिवार पर दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि सायमा अपने नाना अमीर हसन की छत पर सोई हुई थी। तभी रात्रि करीब 2:30 बजे पड़ोसी की छत से आकर सोनू ने चाकू से उसके गले पर वार किए। सायमा की मां सायरा ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें