फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार्ज से हटाए गए शिकायत में फंसे नायब तहसीलदार

Wed, 01 May 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में घिरे नायब तहसीलदार को चार्ज से हटा दिया गया है। जिन्हें तहसील से हटाकर मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सदर तहसील के नायब तहसीलदार को चार्ज से हटा दिया है। नायब तहसीलदार को जांच पूरी होने तक कलक्ट्रेट से संबद्ध रहने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि एक युवती ने पिछले दिनों डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री से शिकायत की है। जिसमें आरोप है कि नायब तहसीलदार ने फेसबुक के लिए दोस्ती की और फोन नंबर लिया। आरोप है कि फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक मैसेज किए। पुलिस प्रशासन में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट से भी गुहार लगाई है। प्रशासन की ओर से मामले में जांच शुरू की गई। एसडीएम सदर मामले की जांच कर रहे हैं।
पीड़िता ने मंगलवार को फिर से सीएम को शिकायती पत्र प्रेषित किया है। जिसमें आरोप लगाया कि उक्त केस में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसे लगातार धमकी दी जा रही है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि नायब तहसीलदार को चार्ज से हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें