फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - पूरे दिन ऑफलाइन, दो घंटे ऑनलाइन उपचार करेंगे सरकारी चिकित्सक

Tue, 28 Feb 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ई संजीवनी एप पर रोजाना टेलीमेडिसिन सुविधा देंगे सरकारी चिकित्सक
विज्ञापन

- सुबह आठ से 10 बजे तक चिकित्सक करेंगे उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार की ओर से लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए टेलीमेडिसिन की शुरूआत की गई है। ई संजीवनी ऐप पर चिकित्सक मरीजों से बात पर उनका उपचार कर रहे हैं। मगर अब चिकित्सकों का टेलीमेडिसिन से मरीजों को देखने के लिए समय निश्चित कर दिया गया है। जिसके चलते अब चिकित्सक दिन में दो घंटे टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का उपचार करेंगे।
ई-संजीवनी ऐप से सभी सीएचओ और सरकारी चिकित्सकों को जोड़ा जा रहा है। जिले में 100 से ज्यादा सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) को जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा कुछ सीएचओ को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं ई-संजीवनी ऐप पर करीब 20 सरकारी चिकित्सकों की आईडी बन चुकी है। जिसके चलते सीएचओ टेलीमेडिसिन के माध्यम से कॉल कर मरीजों की चिकित्सकों से बात कराते हैं। इसके बाद चिकित्सक मरीज की बीमारी पता कर उसे दवाई बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक टेलीमेडिसिन सेल बनाई गई है। जिसमें तीन चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। तीनों चिकित्सक टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सक सुबह आठ बजे से 10 बजे तक टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों को दवाई देंगे। इसके लिए अब दो घंटे का समय निश्चित कर दिया गया है। वर्जन::
विज्ञापन

जिले में ई-संजीवनी ऐप से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा का पूरा लाभ मिल रहा है। अब सभी सरकारी चिकित्सक रोजाना सुबह को दो घंटे टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का उपचार करेंगे।.....पूनम रानी, डीसीपीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें