फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की बढ़ रही है संख्या

Tue, 28 Feb 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 4101 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित
विज्ञापन

- जेडी ने 12 केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नकलविहीन परीक्षा के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ रही है। हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा करीब 2800 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। यह संख्या हिंदी के पेपर में अनुपस्थित परीक्षार्थी की संख्या से करीब 300 अधिक है। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार द्विवेदी ने 12 केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की आनलाइन ट्रेकिंग की है
सोमवार को अर्थात आज प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर था। दूसरी पाली में इंटर गणित व जीवविज्ञान का पेपर था। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार द्विवेदी के सचल दल ने सहसपुर, धामपुर,नहटोर, हल्दौर, मंडावर के एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जेडी ने जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां से सभी 133 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम को देखा और केंद्र व्यवस्थापकों को आनलाइन निर्देश दिए।
विज्ञापन

4101 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
नकलविहीन परीक्षा का असर सामने आने लगा है। परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ रही है। प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान में 51136 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 48345 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 2791 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हिंदी की परीक्षा में 2517 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। हिंदी व विज्ञान दोनों ही अनिवार्य विषय है। दूसरी पाली में इंटर गणित व जीवविज्ञान विषय में पंजीकृत 22694 परीक्षार्थी में 21384 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 1310 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पाली में 4101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन


ये है आज पेपर
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 28 फरवरी अर्थात आज पहली पाली में इंटर वैकल्पिक विषयों तथा दूसरी पाली में इंटर नागरिक शास्त्र, क़ृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र व कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र का पेपर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें