फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रुपईडीहा से हरिद्वार जाते समय कोटावाली नदी के उफान में फंसी बस

विज्ञापन
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर फंसी बस।
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटावाली नदी के रपटे के उफान में रुपईडीहा डिपो की बस फंसने से चालक व परिचालक सहित 43 यात्रियों की तीन घंटे तक सांसें थमीं रहीं। पुलिस प्रशासन ने सीओ के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाकर पोकलेन और जेसीबी के माध्यम से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

रुपईडीहा से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस नजीबाबाद के कोटावाली नदी का रपटा पार करते समय नदी में अचानक उफान आने से फंस गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक परिचालक सहित यात्रियों से खचाखच भरी बस के रपटे पर फंसने की सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रपटे के निकट भारी के आवागमन के लिए प्रतिबंधित पुल पर क्रेन लगाकर बस को पलटने से रोके रखा।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष राधेश्याम, मंडावली थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने तत्काल बस के यात्रियों को सकुशल निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रात: लगभग 8:30 बजे कोटावाली रपटे के उफान में फंसी बस के यात्रियों को प्रशासन ने पोकलेन और जेसीबी मशीन के माध्यम से बाहर निकाला। लगभग तीन घंटे तक चले अभियान में चालक जितेंद्र शर्मा, राजेश कुमार और परिचालक प्रदीप यादव सहित सभी यात्रियों को 11:30 बजे सुरक्षित निकाला गया। प्रशासन ने बस को भी बाहर निकाल लिया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची, लेकिन उससे पूर्व बस और यात्रियों को निकाला जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें