फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर जब दिखें गंदगी के ढेर, समझो धामपुर आ गया

विज्ञापन
धामपुर में गंदगी से अटी पड़ी ईकड़ा नदी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सड़कों पर जब दिखें गंदगी के ढेर, समझो धामपुर आ गया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। धामपुर नगर में आने वाले सभी लगभग सभी रास्तों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर में आने वाले लोगों का इन गंदगी के ढेरों से ही स्वागत होता है। सड़कों पर लगे इन गंदगी ढेरों से उठती दुर्गंध से ही पता लग जाता है कि धामपुर आ गया है। नहटौर ओवर ब्रिज के पास सरकारी जमीन पर डंपिंग मैदान की व्यवस्था कर लेने के बाद भी नगर को गंदगी से मुक्ति मिल पाना मुुश्किल हो रहा है। नगर में जहां भी देखो, गंदगी के ढेेर लगे हैं। नहटौर बाईपास मार्ग से गंदगी के कारण राहगीर मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलने को मजबूर हैं। ऐसा ही हाल अन्य रास्तों का है।
नगर में नहटौर बाईपास मार्ग पर कूडे़ के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मी भी नगर की गंदगी को सड़क किनारे डाल कर चले जाते हैं। कूडे़ के ढेरों से उठती दुर्गंध के कारण यहां से लोगाें का निकलना मुश्किल हो जाता है। वाहनों पर सवार लोगों को यहां से मुंह पर कपड़ा बांध कर तेजी से गुजरना पड़ता है। टीचर्स कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गंदगी के ढेर लगे हैं। कॉलोनी के भानू सिंह, गौरव कुमार आदि का कहना है कि कोरोना काल के चलते भी पालिका की ओर से अपेक्षा से अनुरूप सफाई न होना चिंता का कारण है। नगर के बीच से इकड़ा नदी निकलती है। लेकिन पालिका की ओर से इस नदी की भी सफाई नहीं कराई गई है। कस्बा नींदडू में नूरपुर मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर कस्बे की गंदगी डाली जा रही है। लोगों ने रविवार को एसडीएम से शिकायत कर निदान कराने की मांग की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण प्लांट लग रहा है, गंदगी से जल्द मिलेगी मुक्ति: ईओ
पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तौगी का कहना है कि नगर को गंदगी से निजात दिलाने को नहटौर बाईपास पर सरकारी जमीन पर करीब 33 लाख की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है। सफाई कर्मियों को साफ तौर पर निर्देश हैं कि गंदगी को सड़क किनारे नहीं डाला जाए। यदि ऐसा हो रहा है, तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

संज्ञान लेकर समस्या का होगा निदान : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के अधिकारियों को सख्त आदेश हैं। यदि कहीं पर लापरवाही हो रही है तो मामले का संज्ञान लेकर समस्या का निदान कराया जाएगा। नगर को किसी भी सूरत में गंदा नहीं होने देंगे।

धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर लगे गंदगी के ढेर- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें