फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक मार्च से 15 जून तक होगी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष जिले में 49 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार ने बताया खरीद केंद्रों पर एक मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद की जाएगी। इस वर्ष जिले में 49 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्धारित समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्रय केन्द्रों पर उपस्थित रहकर गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं क्रय केन्द्र व्यवस्था, भण्डारण, गेहूं की गुणवत्ता का विश्लेषण आदि के संबंध में बैठक की। गेहूं खरीद कार्य से जुड़े कार्मिकों, क्रय केन्द्र प्रभारियों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद के लिए क्रय केन्द्रों पर समस्त उपकरण इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, विनोइंग फैन एवं छलना तथा पर्याप्त संख्या में बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। बताया कि सभी क्रय एजेंसियों द्वारा क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। बोरे की सिलाई एवं स्टैंसिल का कार्य नीले रंग से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें