फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी ड्यूटी से मिले नदारद

Wed, 03 May 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रों पर अनियमितताएं मिलीं, 20 सचिवों व केंद्र प्रभारियों का रोका वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन के आकस्मिक निरीक्षण में 10 गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी नदारद मिले। खरीद केंद्रों पर अनियमितताएं मिलीं। जिस पर समिति के सचिव व खरीद केंद्रों पर अनुपस्थित मिले प्रभारियों का मई माह का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। साथ ही गेहूं खरीद में सुधार नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।



शासन ने किसानों से गेहूं खरीद के लिए खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। शासन का गेहूं खरीद पर पूरा जोर है। इस क्रम में गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने के निर्देश हैं। सहायक निबंधक सहकारी समितियां डॉ. प्रदीप सिंह के अनुसार उन्होंने धामपुर, कोतवाली, नूरपुर, अफजलगढ़ तथा हल्दौर ब्लाॅक के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




एआर के मुताबिक निरीक्षण में यह बात सामने आई कि गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों द्वारा ई-पॉश मशीन लाग इन करके उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही थी। किसानों से भी संपर्क नहीं किया जा रहा था। सचिवों द्वारा गेहूं खरीद केंद्र का उचित पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा था। सचिव शासन के निर्देश का पालन करने में लापरवाही बरत रहे थे। जिससे गेहूं खरीद का कार्य प्रभावित हो रहा है।








यह हुई कार्रवाई



सहायक निबंधक सहकारी समितियां डॉ. प्रदीप सिंह के अनुसार सहकारी समितियां के सचिवों के कार्यक्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के समस्त अधिकार निहित हैं। प्रथम दृष्टया गेहूं खरीद में सचिवों द्वारा केंद्रों का उचित पर्यवेक्षण नहीं करने की लापरवाही प्रतीत होती है। इसलिए ड्यूटी से नदारद मिले सभी 10 केंद्र प्रभारियों समेत संबंधित समितियों के सचिवों का भी माह का वेतन अगले आदेश तक रोका गया है। सुधार नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन







इन समितियों पर गिरी गाज



एआर डॉ. प्रदीप सिंह के अनुसार फतेहपुर असल, धामपुर, कोतवाली, मुंढाल, शेरगढ़, ताजपुर, गंज, सिसौना, कासमपुरगढ़ी व नूरपुर समितियों के सचिवों एवं गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने की संख्या बढ़ाने, केंद्र का गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने, रोजाना उपस्थिति ई-पॉश मशीन से दर्ज करने को कहा गया है। लापरवाही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें