नांगलसोती के गांव रसूलपुर सैद में गेहूं की कटी फसल में लगी आग।
- फोटो : NAZIBABAD
रसूलपुर सैद में गेहूं कटी फसल जली
नजीबाबाद/नांगलसोती। गांव रसूलपुर सैद में गेहूं के खेत में रखी काटी हुई फसल आग लगने से जल कर राख हो गई।
नांगलसोती के गांव रसूलपुर सैद में मो. जाफर ने करीब सात बीघा में खड़ी गेहूं की फसल काटकर गहाई के लिए खेत में रखी थी। शुक्रवार को दोपहर अचानक गहाई के लिए रखे गेेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों वसी हैदर, लड्डन जैदी, जुगनू, जाफर, फाजिल, फिरोज, अमजद अली ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं जलकर राख हा गया। अग्निकांड में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा जलती हुई बीड़ी फेंकने से आग लगी।