नजीबाबाद के शहनाई बैंक्वेट हॉल को किया जा रहा क्वांरटीन।
- फोटो : NAZIBABAD
शहनाई क्वारंटीन केंद्र को एसडीएम ने कराया सैनिटाइज
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने नजीबाबाद के क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारंटीन में रह रहे लोगों के खान-पान और स्वास्थ्य की जानकारी की तथा क्वारंटीन केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज रखने के निर्देश दिए। एसडीएम संगीता ने थाना प्रभारी संजय शर्मा के साथ हरिद्वार मार्ग पर स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने केंद्र पर रखे गए लोगों के स्वास्थ्य, भोजन आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्वारंटीन केंद्र पूरी तरह से सैनिटाइज रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला की निगरानी में आईटीआई समीपुर, सीवी रमन आईटीआई मथुरापुर मोर में भी जमातियों सहित कई लोग क्वारंटीन में हैं।