फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

विज्ञापन
कादराबाद में गेहूं की फसल में जमा बारिश का पानी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन

कादराबाद। पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल में पानी भर जाने के कारण उसका नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बारिश के कारण सर्दी बढ़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण कादराबाद क्षेत्र के खेतों में पानी भर गया, जिससे गेहूं की फसल हो नुकसान होने की आशंका है। किसान राजवीर, मोहम्मद इकबाल, त्रिलोचन, धर्मपाल, मोहसिन प्रेमसिंह का कहना है कि उन्होंने अगैती फसल लेने के लिए अपने खेतों में गेहूं की बुवाई की थी। लेकिन एक महीने से लगातार मौसम खराब होने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। खेताें में लगातार पानी भरा रहने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ रही है। इस प्रकार वर्षा होती रही तो आलू और दलहन की फसल को भारी नुकसान होगा। बारिश के पानी से मटर की फसल भी नष्ट हो चुकी है। बारिश के कारण गन्ने की छिलाई रुकी हुई है। मौसम खराब होने के कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें